Sports

11 जनवरी को होगा बीपीएल का फाइनल मैच

बेगूसराय, 09 जनवरी। बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित गांधी स्टेडियम में विगत चार दिसंबर से आयोजित बेगूसराय प्रीमीयर लीग (बीपीएल) का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी बुधवार को खेला जाएगा।

मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बीपीएल का फाइनल मुकाबला बेगूसराय नाइट राइडर्स और बरौनी सुपर किंग्स के बीच 11 जनवरी को सुबह 11 बजे से गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजन समिति के द्वारा बीपीएल के फाइनल मैच की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में बेगूसराय जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।