नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने सभी कांसुलर सेवाओं को अस्थायी रूप से किया निरस्त
23 दिसंबर । नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग ने अपरिहार्य परिस्थितियों के मद्देनज़र वीज़ा जारी करने सहित सभी कांसुलर सेवाओं को अस्थायी रूप से निरस्त कर दिया है।
बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार अगले नोटिस तक यह निलंबन प्रभावी रहेगा । बांग्लादेश के एक अग्रणी दैनिक द बिजनेस स्टैंडर्ड ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की।

