FEATUREDPopularSports

अंडर-19 एशिया कप 2025 में मलेशिया के खिलाफ भारत ने 408/7 रन बनाए

16 दिसम्बर । अंडर-19 क्रिकेट में, भारत आज दुबई के सेवन्स स्टेडियम में एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) अंडर-19 एशिया कप 2025 के अपने तीसरे ग्रुप-स्टेज मैच में मलेशिया से भिड़ेगा। मलेशिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। भारत ने 7 विकेट पर 408 रन बनाकर पारी समाप्त की 
आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को दुबई में पाकिस्तान पर 90 रनों की शानदार जीत दर्ज करने के बाद अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। एरॉन जॉर्ज ने 88 गेंदों पर 85 रन बनाकर भारत को निर्धारित 46.1 ओवरों में 240 रन बनाने में मदद की। वहीं, भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम को मात्र 150 रनों पर ही रोक दिया। 
कुल आठ एशियाई टीमें दो समूहों में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। भारत को मेजबान यूएई, पाकिस्तान और मलेशिया के साथ समूह ए में रखा गया है। वहीं, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल समूह बी में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। दोनों समूहों से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा।