डॉ. जितेंद्र सिंह डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के लिए एसबीआई मेगा कैंप में भाग लेंगे
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत एसबीआई मेगा कैंप में भाग लेंगे।
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि अभियान का लक्ष्य संतृप्ति-आधारित आउटरीच दृष्टिकोण के माध्यम से 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों में दो करोड़ पेंशनभोगियों तक पहुंचना है।
मंत्रालय ने कहा कि अभियान में आधार-आधारित चेहरा प्रमाणीकरण प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया गया है, जिससे पेंशनभोगियों को बायोमेट्रिक उपकरणों की आवश्यकता के बिना आसानी से अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।
इस अभियान में बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, यूआईडीएआई, एमईआईटीवाई, एनआईसी, रेलवे और पेंशनर्स कल्याण संघों सहित सभी प्रमुख हितधारक शामिल होंगे, ताकि पेंशनरों के डिजिटल समावेशन के लिए सहयोगात्मक रूप से काम किया जा सके।

