FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 31 तारीख को दोपहर 2:45 बजे नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्यन शिखर सम्मेलन 2025 में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।

यह कार्यक्रम महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज की समाज सेवा के 150 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित ज्ञान ज्योति महोत्सव का एक प्रमुख हिस्सा है। इस शिखर सम्मेलन में “सेवा के 150 स्वर्णिम वर्ष” शीर्षक से एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जो शिक्षा, सामाजिक सुधार और आध्यात्मिक उत्थान में आर्य समाज के योगदान के माध्यम से उसकी परिवर्तनकारी यात्रा को प्रदर्शित करेगी।

यह भारत और विदेशों में आर्य समाज इकाइयों के प्रतिनिधियों को एक साथ लाएगा, जो महर्षि दयानंद के सुधारवादी आदर्शों और संगठन की वैश्विक पहुंच की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को प्रतिबिंबित करेगा।