FEATUREDNationalPopular

भारत, चीन सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के लिए वार्ता तंत्र जारी रखने पर सहमत

भारत और चीन सीमा पर स्थिरता बनाए रखने के लिए किसी भी ज़मीनी मुद्दे को सुलझाने के लिए मौजूदा तंत्र का इस्तेमाल जारी रखने पर सहमत हुए हैं। यह निर्णय इस महीने की 25 तारीख को चुशुल-मोल्दो सीमा बिंदु पर आयोजित भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 23वें दौर की बैठक में लिया गया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने यह राय व्यक्त की कि उनके सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ है। मंत्रालय के अनुसार, वार्ता मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।

मंत्रालय ने आगे कहा कि विशेष प्रतिनिधियों की 24वें दौर की वार्ता के बाद पश्चिमी क्षेत्र में जनरल स्तरीय तंत्र की यह पहली बैठक थी। मंत्रालय ने आगे कहा कि दोनों देशों ने पिछले साल अक्टूबर में आयोजित कोर कमांडर स्तर की 22वें दौर की बैठक के बाद हुई प्रगति पर ध्यान दिया।