FEATUREDNationalPopular

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आसियान शिखर सम्मेलन में जापान, मलेशिया, ब्राजील और ब्रुनेई के समकक्षों से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बैठक की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विदेश मंत्री ने भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री लक्सन की प्रतिबद्धता का स्वागत किया और कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिलकर अच्छा लगा।
डॉ. जयशंकर ने अपने जापानी समकक्ष मोटेगी तोशिमित्सु और मलेशिया, ब्राज़ील और ब्रुनेई के समकक्षों से भी मुलाकात की और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। ये बैठकें दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) के वार्षिक शिखर सम्मेलन और 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान हुईं।