FEATUREDNationalPopular

पीएम मोदी ने युवाओं से विकसित भारत क्विज में भाग लेने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं से विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा, “विकसित भारत युवा नेता संवाद 2.0 देश के युवाओं के लिए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का एक बेहतरीन अवसर है। उन्होंने कहा कि युवाओं के विचार और अंतर्दृष्टि विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। लोग इस महीने की 31 तारीख तक इस क्विज़ में भाग ले सकते हैं।”

विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता अगले वर्ष 10 से 12 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।