FEATUREDNationalPopular

आईएमडी ने कई राज्यों और द्वीपों में भारी बारिश और आंधी का अनुमान लगाया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
आईएमडी ने अगले दो-तीन दिनों के दौरान तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम एजेंसी ने अगले तीन दिनों तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और आसपास के इलाकों में भी तूफानी मौसम रहने का अनुमान लगाया है।