FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस एक सशक्त अनुस्मारक है कि मानसिक स्वास्थ्य प्रत्येक व्यक्ति के समग्र कल्याण का मूलभूत हिस्सा है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने लोगों से सामूहिक रूप से काम करने और ऐसा माहौल बनाने का आग्रह किया जहाँ मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत मुख्यधारा बन सके। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन दूसरों के प्रति करुणा दिखाने और उसे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाले सभी लोगों की भी सराहना की, जो दूसरों को स्वस्थ होने और खुशी पाने में मदद कर रहे हैं।