अमरावती : परतवाडा से कुख्यात गैंग के 11 लोग गिरफ्तार
अमरावती। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुख्यात गैंग से जुड़े 11 लोगों को परतवाड़ा के ब्राह्मणसभा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ गुुरुवार देर रात को हुई। मुंबई क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस से जानकारी के आधार पर नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच और अमरावती ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
मुंबई और हरियाणा पुलिस से पता चला कि अंतरराष्ट्रीय अपराधियों की गैंग से जुड़े कुछ लोग अमरावती में ब्राह्मणसभा कॉलोनी स्थित एक घर में छिपे हुए हैं। यह जानकारी स्थानीय क्राइम ब्रांच अधिकारियों को मिली थी। इसके बाद स्थानीय क्राइम ब्रांच टीम को इन्हें पकड़ने के आदेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्थानीय क्राइम ब्रांच के प्रमुख और उनकी टीम ने परतवाड़ा के ब्राह्मणसभा इलाके के एक घर पर छापा मारा। इन संदिग्धों के भागने से पहले पुलिस टीम ने घर का दरवाज़ा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और सभी को गिरफ्तार लिया।
पुलिस का मानना है कि ये सभी लोग एक कुख्यात गैंग से जुड़े हुए हैं। घर में छिपे इन गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इस हमले को नाकाम कर दिया। इस दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। हालांकि पुलिस विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से परतवाड़ा पुलिस स्टेशन में गहन पूछताछ की जा रही है।

