भारत ने गाजा संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की व्यापक योजना का स्वागत किया
भारत ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक व्यापक योजना की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की घोषणा का स्वागत किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह योजना फिलिस्तीनी और इज़राइली लोगों के साथ-साथ व्यापक पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करती है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि सभी हितधारक राष्ट्रपति ट्रम्प की पहल के पीछे एकजुट होंगे और संघर्ष को समाप्त करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे।

