इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने हाइफ़ा युद्ध की 107वीं वर्षगांठ मनाई
इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास ने हाइफ़ा युद्ध की 107वीं वर्षगांठ मनाई और 1918 में हाइफ़ा को आज़ाद कराने वाले तत्कालीन जोधपुर, मैसूर और हैदराबाद लांसर्स के भारतीय सैनिकों के साहस और वीरता को सम्मानित किया। इस समारोह में राजदूत जेपी सिंह, हाइफ़ा के मेयर योना याहाव और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए, हाइफ़ा के मेयर योना याहाव ने कहा कि हम हर स्कूल में पाठ बदल रहे हैं और यह बता रहे हैं कि हमें आज़ाद कराने वाले अंग्रेज़ नहीं, बल्कि भारतीय थे।
इसके अलावा, एक सोशल मीडिया पोस्ट में, इजरायल स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि इस भूमि के लिए भारतीय सैनिकों का बलिदान एक विरासत है जो भारत और इजरायल के बीच दोस्ती के अटूट बंधन को मजबूत करता है।

