FEATUREDNationalPopular

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत 15 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में पंद्रह विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इनमें अस्पताल ब्लॉक, 101 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, 150 डायलिसिस केंद्र, पुलिस व्यवस्था के लिए 75 ड्रोन और दो अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्रों की आधारशिला शामिल है। इन विकास परियोजनाओं का शुभारंभ दिल्ली सरकार के 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत हो रहा है, जो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। आज से शुरू होकर यह अभियान 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा।