FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत जीएसटी सुधारों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधारों की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने जीएसटी दरों में कटौती का फैसला किया है, जिससे आम आदमी, किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से व्यापक जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने और प्रक्रियागत सुधारों के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ये सुधार सभी के लिए, खासकर छोटे व्यापारियों और व्यवसायों के लिए व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करेंगे। 
प्रधानमंत्री ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में उन्होंने जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार लाने की सरकार की मंशा के बारे में बात की थी।