FEATUREDNationalPopular

केंद्र पंजाब के बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ा है: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब के किसानों को आश्वासन दिया है कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में केंद्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है। श्री चौहान ने यह बात कल नई दिल्ली में कृषि क्षेत्र की राष्ट्रव्यापी स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
श्री चौहान ने विभिन्न राज्यों में वर्षा की स्थिति की समीक्षा की और पंजाब के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ और फसलों पर इसके प्रभाव के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। श्री चौहान ने कहा कि वह जल्द ही पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और जमीनी हालात का जायजा लेंगे तथा संकटग्रस्त किसानों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। 
मंत्री महोदय ने खाद्यान्न फसलों के साथ-साथ बागवानी की प्रगति की भी समीक्षा की। श्री चौहान को मंत्रालय के अधिकारियों ने विभिन्न राज्यों में वर्षा और जलाशयों की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी।