FEATUREDNationalPopular

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत को अपना पहला मोंडो ट्रैक मिला: मनसुख मंडाविया

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत को अपना पहला मोंडो ट्रैक मिल गया है। श्री मंडाविया ने बताया कि भारत मोंडो ट्रैक वाला 25वाँ देश बन गया है, जबकि पहले दुनिया के केवल 24 देशों के पास ही यह ट्रैक था। उन्होंने कहा कि यह नया ट्रैक भारतीय एथलीटों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ प्रदान करेगा।

 

मंत्री ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के साथ, भारत ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए आशय पत्र प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि देश ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए भी अपनी बोली प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में, आज पूरे देश में तीन दिवसीय खेल महोत्सव शुरू हुआ और इसका उद्देश्य भारत को एक खेल राष्ट्र बनाना है।