एनडीए सांसदों ने चुनाव से पहले नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का अभिनंदन किया
एनडीए सांसदों ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, मनोहर लाल, अर्जुन राम मेघवाल, हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली, हरियाणा तथा राजस्थान के सांसदों ने उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले राधाकृष्णन को शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति पद का चुनाव अगले महीने की 9 तारीख को होगा। नामांकन पत्रों की जाँच आज होगी। जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पिछले महीने इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव आवश्यक हो गया है। यह 17वाँ उपराष्ट्रपति चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं।

