NationalPopular

प्रधानमंत्री आज नई दिल्‍ली में सर्वोच्‍च न्‍यायालय की हीरक जयंती का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में सर्वोच्‍च न्‍यायालय की हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। वे नागरिक केंद्रित बहु-उपयोगी तकनीकी पहल की शुरुआत करेंगे, जिनमें डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट-एससीआर, डिजिटल कोर्ट 2.0 और सर्वोच्‍च न्‍यायालय की नई वेबसाइट की शुरुआत शामिल है।

इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। एससीआर से सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्णय नागरिकों को निशुल्क डिजिटल रूप में उपलब्‍ध हो सकेंगे।