विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर नई दिल्ली में चीनी समकक्ष वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
चीनी विदेश मंत्री और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना के पोलित ब्यूरो के सदस्य वांग यी आज से दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं।
इस यात्रा के दौरान, चीनी विदेश मंत्री भारत के विशेष प्रतिनिधि श्री डोभाल के साथ भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की 24वें दौर की वार्ता करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अपने चीनी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

