राज्य के नए पीसीसीएफ बने अरुण पाण्डेय
रायपुर, 28 मई। छत्तीसगढ़ का नया पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय को बनाया गया है। इसको लेकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान PCCF की सेवानिवृत्ति के बाद से वे पदभार ग्रहण करेंगे।
DPC के बाद अरुण पांडेय का सिंगल नाम था। नए पीसीसीएफ अरुण कुमार पांडे ने कहा कि, वन विभाग में गुणवत्तापूर्ण काम हो इसे लेकर प्रयास करेंगे। वन्य प्राणियों और वनों के संरक्षण की दिशा में ईमानदारी पूर्वक काम किया जाएगा। बस्तर राज्य सरकार की प्राथमिकता में है. बस्तर को लेकर कार्ययोजना बनाई जाएगी।

