प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी
राष्ट्र आज पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे रहा है। डॉ. कलाम ने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल विकास कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अब्दुल कलाम को ‘भारत का मिसाइल मैन’ भी कहा जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि डॉ. कलाम को एक प्रेरक दूरदर्शी, उत्कृष्ट वैज्ञानिक, मार्गदर्शक और महान देशभक्त के रूप में याद किया जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. कलाम के विचार देश के युवाओं को एक विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।

