FEATUREDNationalPopular

देश भर में मौसम का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम एजेंसी ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत, पश्चिमी तट और आसपास के घाट क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है।

 

आईएमडी के अनुसार, आज उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय एवं उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी आज भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।