राष्ट्रपति मुर्मू ने रथ यात्रा पर राष्ट्र को बधाई दी, वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के पुरी में पवित्र रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि लाखों भक्त अपने भव्य रथों पर विराजमान पूज्य देवताओं, भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके दिव्य अनुभव प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि इन दिव्य रूपों की मानवीय दिव्य लीला ही रथ यात्रा की विशेषता है। अपनी शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रपति ने भगवान जगन्नाथ से इस पवित्र अवसर पर दुनिया भर में शांति, मित्रता और सद्भाव के प्रसार के लिए प्रार्थना की।

