आपातकाल ने देश के मनोबल को कमजोर किया, स्वतंत्रता का मूल्य सिखाया: विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल देश और समाज का मनोबल तोड़ने के लिए लगाया गया था। आपातकाल के 50 साल पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल ने लोगों को यह सबक सिखाया कि कभी भी स्वतंत्रता को हल्के में नहीं लेना चाहिए। मंत्री ने कहा कि जब परिवार को देश से बड़ा माना जाता है, तो आपातकाल जैसी परिस्थितियाँ पैदा होती हैं। डॉ. जयशंकर ने यह भी कहा कि आपातकाल के दो वर्षों के दौरान पाँच संवैधानिक संशोधन किए गए और 48 अध्यादेश पारित किए गए।

