रूस-भारत 2030 तक दीर्घकालिक सहयोग योजना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत के साथ 2030 तक दीर्घकालिक सहयोग के लिए मास्को की कार्ययोजना को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। कल सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के पूर्ण अधिवेशन में बोलते हुए रूसी राष्ट्रपति ने घोषणा की कि मास्को भारत सहित अपने प्रमुख भागीदारों के साथ दीर्घकालिक आर्थिक सहयोग योजनाओं को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि चीन और रूस एक नई बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था बना रहे हैं।
सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) 2025 का थीम था “साझा मूल्य: बहुध्रुवीय दुनिया में विकास की नींव।” केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने SPIEF 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। श्री वैष्णव ने दो महत्वपूर्ण सत्रों में मुख्य भाषण दिए और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में भारत की प्रगति और नैतिक और समावेशी तकनीकी विकास के लिए इसके दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।

