CityFEATUREDMumbai

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी-मोरगांव रोड पर हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। श्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

पुणे जिले में कल शाम एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब जेजुरी-मोरगांव रोड पर एक तेज रफ्तार यात्री कार ने खड़े टेंपो को टक्कर मार दी।