FEATUREDNationalPopular

भारत-स्वीडन साझेदारी आपसी विकास के लिए एक मॉडल: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत-स्वीडन साझेदारी इस बात का एक आदर्श है कि कैसे दो विविध अर्थव्यवस्थाएं साझा दृष्टिकोण और सहयोग के माध्यम से परस्पर लाभ अर्जित कर सकती हैं। वे कल स्वीडन में भारत-स्वीडन उच्च स्तरीय व्यापार एवं निवेश नीति फोरम के दौरान स्वीडिश उद्यम परिसंघ को संबोधित कर रहे थे तथा स्वीडिश एवं भारतीय प्रमुख व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर संयुक्त पत्र, जो इस कार्यक्रम में जारी किया गया, मजबूत आर्थिक संबंध बनाने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की सामूहिक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच सहयोग की अपार संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला।