FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली भाजपा नेताओं के साथ की चर्चा, राजधानी में जीवन स्तर सुधारने पर किया ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली के भाजपा सांसदों, विधायकों और अन्य नेताओं के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने दिल्ली के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के तरीकों पर व्यापक चर्चा की। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं।