आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने पुडुचेरी में योग महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 25 दिवसीय उल्टी गिनती के अवसर पर आज पुडुचेरी में ‘योग महोत्सव 2025’ का आयोजन किया गया। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
अपने उद्घाटन भाषण में श्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि योग वर्तमान की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और हमारे स्वस्थ भविष्य का अभिन्न अंग भी है।
उन्होंने आगे कहा कि योग आयु, लिंग की सीमाओं से परे है तथा यह शांति और सद्भाव की सार्वभौमिक भाषा है।
इस अवसर पर पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, लोक निर्माण मंत्री एल. लक्ष्मीनारायणन, सांसद एस. सेल्वगणपति और वी. वैथिलिंगम उपस्थित थे।
आयुष मंत्रालय के तहत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सामान्य योग प्रोटोकॉल का सामूहिक प्रदर्शन किया गया।

