FEATUREDNationalPopular

प्रधानमंत्री मोदी ने हर राज्य में कम से कम एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल विकसित करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से कहा है कि वे वैश्विक मानकों के अनुरूप हर राज्य में कम से कम एक पर्यटन स्थल विकसित करें, जिसमें सभी सुविधाएं और बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाए। आज नई दिल्ली में नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने एक राज्य: एक वैश्विक गंतव्य के विचार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पड़ोसी शहरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में भी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से कार्यबल में महिलाओं को शामिल करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून और नीतियां बनाई जानी चाहिए, जिससे महिलाओं को कार्यबल में सम्मानपूर्वक शामिल किया जा सके।