प्रधानमंत्री मोदी 25 मई को 122वीं ‘मन की बात’ में राष्ट्र को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 122वां एपिसोड होगा। लोग इस कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 के ज़रिए दे सकते हैं। वे नरेंद्र मोदी ऐप या MyGov ओपन फ़ोरम के ज़रिए ऑनलाइन भी अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। आगामी एपिसोड के लिए सुझाव इस महीने की 23 तारीख़ तक स्वीकार किए जाएँगे।

