भारत की एक तकनीकी टीम न्यूयॉर्क में है, जो 1267 प्रतिबंध समिति की निगरानी टीम और संयुक्त राष्ट्र के अन्य भागीदार देशों के साथ बातचीत कर रही है। सूत्रों ने बताया कि वे संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय और आतंकवाद निरोधक समिति के कार्यकारी निदेशालय से भी मिलेंगे।