NationalPopular

ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी आज शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। श्री मोदी का यह संबोधन पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के बाद भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया है, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी और सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया और 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।
इससे पहले आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख और कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।