केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने युवाओं से ‘मेरा भारत’ पोर्टल से जुड़ने का आग्रह किया
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने आज कहा कि उनका मंत्रालय 2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका देखता है। पटना में मीडिया से बात करते हुए श्रीमती खडसे ने कहा कि उनका मंत्रालय माई भारत स्वयंसेवक कार्यक्रम, पदयात्रा, युवा कनेक्ट और माई भारत पोर्टल जैसे कई कार्यक्रमों को बढ़ावा दे रहा है, ताकि युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य से जोड़ा जा सके। उन्होंने युवाओं से माई भारत पोर्टल से जुड़ने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माई भारत स्वयंसेवकों को संगठित किया जाएगा ताकि वे सरकार की योजनाओं को समझ सकें और उनका प्रचार-प्रसार करने में मदद कर सकें।
उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण स्थिति और सुरक्षा खतरों के दौरान युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने पटना में कहा कि वह युवाओं से चर्चा करेंगी ताकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने के अनुरूप विकसित भारत बनाने में भूमिका निभाने के लिए आगे आएं।

