भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की अकारण गोलीबारी का जवाब दिया
भारतीय सेना ने कल रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

