FEATUREDNationalPopular

बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 296 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कॉनकास्ट स्टील एंड पावर लिमिटेड और इसके सीएमडी संजय कुमार सुरेका से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में 296 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। इन संपत्तियों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में संपत्तियां और जमीनें शामिल हैं। सुरेका ने कथित तौर पर शेल कंपनियों के जरिए बैंक लोन में करीब 6 हजार 210 करोड़ रुपये डायवर्ट किए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और अभियोजन शिकायत दर्ज की गई है। एजेंसी मामले की आगे की जांच कर रही है।