विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में मंत्री ने कहा कि बातचीत के दौरान उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले पर चर्चा की। श्री जयशंकर ने पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधियों, समर्थकों और योजनाकारों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया।