जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ मजबूती से खड़ा है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को “पूर्ण समर्थन और गहरी सहानुभूति” व्यक्त की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है।” “अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं।”
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने राष्ट्रपति ट्रम्प को घटना की जानकारी दी है।

