National

हरियाणा भूमि सौदा मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से तीसरे दिन भी पूछताछ की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा में एक ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में रॉबर्ट वाड्रा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। उनसे नई दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ की गई। यह मामला श्री वाड्रा की कंपनी द्वारा गुरुग्राम में ज़मीन की खरीद से जुड़ा है।