National

भारतीय संस्कृति पर पीएम मोदी की पुस्तक संस्कृति का पांचवा अध्याय का नई दिल्ली में विमोचन किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संस्कृति पर विचारों और भाषणों पर संकलित पुस्तक ‘संस्कृति का पांचवा अध्याय’ का आज नई दिल्ली में विमोचन किया जाएगा। यह पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विभिन्न अवसरों पर दिए गए भाषणों का एक संग्रह है, जिसमें भारतीय संस्कृति, परंपराओं, आध्यात्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला गया है। पुस्तक का औपचारिक विमोचन जूना अखाड़े के प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज करेंगे। पुस्तक की प्रस्तावना राम बहादुर राय ने लिखी है और संकलन डॉ. प्रभात ओझा ने किया है। पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है।