पूनम गुप्ता आरबीआई डिप्टी गवर्नर नियुक्त
डॉ. पूनम गुप्ता को भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। वह नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च, नई दिल्ली की महानिदेशक के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने इस महीने की पहली तारीख को तीन साल के लिए आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के रूप में अपना पदभार संभाला।
जनवरी 2025 में माइकल देबप्रता पात्रा के डिप्टी गवर्नर पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त था।

