FEATUREDInternationalPopular

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा के लिए अमेरिका और रूस के अधिकारी रियाद में मिलेंगे; ज़ेलेंस्की वार्ता से बाहर रहेंगे

रूस-यूक्रेन विवाद को खत्म करने पर चर्चा के लिए आज अमेरिका और रूस के शीर्ष अधिकारी सऊदी अरब के रियाद में मिलेंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव कल सऊदी की राजधानी पहुंचे। दूसरी ओर, अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ रूसी प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे।

इस बीच, यूक्रेन के स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की सऊदी अरब में अमेरिका-रूस वार्ता में भाग नहीं लेंगे। श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि कीव उन वार्ताओं के परिणामों को स्वीकार नहीं करेगा जिनमें यूक्रेन शामिल नहीं है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सऊदी अरब की उनकी आधिकारिक यात्रा का सऊदी अरब में संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों के स्तर पर हो रही चीजों से कोई संबंध नहीं है।