प्रसिद्ध तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का फिलीपींस में अनावरण किया गया
फिलीपींस में प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। आज एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के तहत कल सेबू के गुल्लास कॉलेज ऑफ मेडिसिन में प्रतिमा का अनावरण किया गया। बयान में कहा गया कि भारतीय राजदूत हर्ष कुमार जैन ने प्रतिमा का अनावरण किया और कॉलेज में भारत-फिलीपीन सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

