ब्रोकली के फ़ायदे व नुकसान
ब्रोकली में फाइबर, फैटी एसिड और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही यह शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे आपका दिल हेल्दी रहता है। साथ ही ब्रोकोली ब्लड वेसल्स को नुकसान से बचाने में भी मददगार है।
ब्रोकली खाने के फ़ायदे :-
ब्रोकली में विटामिन-सी, विटामिन-के, और बीटा-कैरोटीन होता है. विटामिन-सी इम्यूनिटी बढ़ाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है | विटामिन-के की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है. बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है |
ब्रोकली में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है|
ब्रोकली में मौजूद फ़ाइबर पाचन में मदद करता है और आंत की सेहत को बढ़ाता है|
ब्रोकली में मौजूद सल्फ़ोराफ़ेन और अन्य प्राकृतिक यौगिक कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोक सकते हैं|
ब्रोकली में कैल्शियम और कोलेजन होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं|
ब्रोकली में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर का कारण बनने वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से रोकते हैं|
ब्रोकली में मौजूद प्रोटीन शाकाहारी लोगों के लिए अंडे जितना ही होता है|
ब्रोकली को भाप देना आमतौर पर इसके पोषक तत्वों को बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है|
ब्रोकली किन लोगो को नहीं खानी चाहिए ?
थायरॉइड और लिवर की समस्या वाले लोगों को ब्रोकली खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा, प्रेग्नेंट महिलाओं, सूजन और गैस की दिक्कत से जूझ रहे लोगों को भी इसका कम से कम सेवन करना चाहिए
ब्रोकली में विटामिन के की मात्रा होती है। जो कि खून को पतला करने में मदद करता है। जब आप ब्रोकली को डाइट में ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो इससे ब्लीडिंग का खतरा पनप सकता है। कच्ची ब्रोकली अगर लगातार खाई जाए तो ये ब्रेन हैमरेज या स्ट्रोक के खतरे को भी बढ़ा सकती है।
कैबेज, ब्रोकली, फूलगोभी जैसी सब्जियां पेट में बहुत ज्यादा गैस बनाती है, इसलिए जिन लोगों की पाचन शक्ति मजबूत नहीं है, उनके लिए यह फायदेमंद नहीं है. अगर फूलगोभी खाने से गैस होती है तो इसे न खाएं |

