Business

बैंक ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, HDFC Bank ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। अब बैंक 3 करोड़ से 5 करोड़ रुपए तक के डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.40% तक और सीनियर सिटीजंस को 7.9% तक ब्याज देगा। एफडी की अवधि के आधार पर बैंक ने विभिन्न दरें निर्धारित की हैं।

उदाहरण के लिए 7 से 29 दिन और 30 से 45 दिन की एफडी पर क्रमशः 4.75% और 5.50% ब्याज मिलेगा। 46 से 60 दिनों की एफडी पर 5.75% और 61 से 89 दिनों की एफडी पर 6% ब्याज मिलेगा।

इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक ने 7 जनवरी, 2025 से एमसीएलआर दरों में भी बदलाव किया है। अब नई दरें 9.15% से 9.45% तक होंगी। इसके तहत, एक महीने की एमसीएलआर 9.20% पर बनी हुई है जबकि तीन महीने की दर 9.30% है। छह महीने और एक साल की एमसीएलआर दरें 9.45% हो गई हैं।