FEATUREDMumbai

महाराष्ट्र के जलगांव में आगजनी के बाद लगा कर्फ्यू, सात लोग गिरफ्तार; पढ़ें क्यों हुआ संघर्ष

महाराष्ट्र में जलगांव जिले के पलाढ़ी गांव में एक मंत्री की कार के ड्राइवर और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच विवाद के बाद दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई जिससे आगजनी और तोड़फोड़ हुई जिसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। जहां पलाढ़ी गांव के कसाईवाड़ा इलाके में 31 दिसंबर मंगलवार की रात को झड़पें हुईं वहीं बुधवार को हिंसा की घटनाएं सामने आईं।

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के एक गांव में धार्मिक स्थल के निकट मामूली कहासुनी के बाद हुई आगजनी के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह घटना एक मंत्री की कार के चालक और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच मामूली विवाद के कारण हुई।पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में अतिरिक्त पुलिसकर्मियोंराज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा नियंत्रण पुलिस की टीमों के साथ ही दमकल वाहनों को तैनात किया गया है।

अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसारपल्थी गांव में हिंसा के दौरान कई दुकानों में आग लगा दी गई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जलगांव संघर्ष: क्या हुआ?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात गांव के कसाईवाड़ा इलाके में राज्य के मंत्री गुलाबराव पाटिल की कार के चालक और स्थानीय लोगों के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हो गईजब चालक ने हार्न बजाकर उन्हें रास्ता देने के लिए कहा। शिवसेना नेता और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री पाटिल उस समय कार में मौजूद नहीं थेलेकिन उनके परिवार का एक सदस्य कार में सवार था।

पुलिस की टीमों के साथ ही दमकल वाहनों को तैनात किया गया

अधिकारी ने बताया कि हालांकि विवाद मौके पर ही समाप्त हो गया। लेकिन बाद में इलाके के कुछ लोग गांव के चौराहे पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद एक अन्य समूह वहां पहुंचा। इस कारण सुबह तक झड़पें होती रहीं। इन झड़पों के दौरान गांव में कई दुकानें जला दी गईं हैं। गांव में अतिरिक्त पुलिसकर्मियोंराज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा नियंत्रण पुलिस की टीमों के साथ ही दमकल वाहनों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

जांच की जा रही है…रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा जाएगी

धरनगांव के तहसीलदार महेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि जलगांव के पलाढ़ी गांव में रात (कल) जो घटना हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर मौजूद थी…जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश के अनुसारजिन लोगों को नुकसान हुआ हैउनकी जांच की जा रही है…रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपेगी।

मंत्री गुलाब राव पाटिल जिम्मेदार जिम्मेदार?

झड़पों की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र अवहाद ने हिंसा के लिए मंत्री को जिम्मेदार ठहराया और कहा, “इसकी भी एक राजनीतिक पृष्ठभूमि है। उस अराजकता के लिए मंत्री गुलाब राव पाटिल जिम्मेदार हैं।