FEATUREDNationalPopular

महाराष्ट्र विस चुनाव रुझानों में भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन आगे, भाजपा ने हैट्रिक बनाने किया दावा

नई दिल्ली, 23 नवंबर । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मतगणना रुझानों में भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए 200 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि इंडी गठबंधन सिमट कर 63 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन रुझानों को देखते हुए भाजपा ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में महायुति हैट्रिक लगाने जा रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि भाजपा-एनडीए-महायुति हैट्रिक बनाने जा रही है। हम महाराष्ट्र के साथ-साथ झारखंड भी जीत रहे हैं। हम उत्तर प्रदेश (विधानसभा उपचुनाव) में भी जीत रहे हैं।