भारत ने सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा को समाप्त कर दिया: डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने घोषणा की है कि इस वर्ष भारत ने सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में ट्रेकोमा को समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र का तीसरा देश बन गया है। WHO ने कल नई दिल्ली में अपनी क्षेत्रीय समिति की बैठक के दौरान भारत को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया।
ट्रैकोमा एक संक्रामक जीवाणु संक्रमण है जो आंखों को प्रभावित करता है और संक्रमित लोगों की आंखों, पलकों, नाक या गले के स्राव के माध्यम से फैलता है।
1950-60 के दौरान, ट्रेकोमा देश में अंधेपन के प्रमुख कारणों में से एक था। इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार ने 1963 में राष्ट्रीय ट्रेकोमा नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया।

