National

असम पुलिस ने डिब्रूगढ़ से दो ग्रेनेड बरामद किये

गुवाहाटी, 12 सितंबर । हिंसा फैलाने की एक योजना को नाकाम करते हुए असम पुलिस ने ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिले से दो ग्रेनेड बरामद किये हैं।

असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह के मुताबिक आज तड़के एक गुप्त सूचना के आधार पर डिब्रूगढ़ जिले के मोरान के निकटवर्ती ज्योतियनि गांव में पुलिस ने एक अभियान चलाकर दो ग्रेनेड बरामद किये। यह अभियान असम पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने चलाया। ऊपरी असम में हिंसा फैलाने की योजना को नाकाम कर दिया गया है।